छाले कितने प्रकार के होते हैं?HealthPlanet

Posted on Fri 16th Dec 2022 : 10:07

मुख्यरूप से मुंह के छाले तीन प्रकार के होते हैं. जिनके बारे में हमने नीचे जानकारी प्रदान की हैं.

छोटे छाले

कई बार हम देखते है की हमारे मुंह में छोटे छाले हो जाते हैं. यह कम पीड़ादायक होते हैं. जो की 3 से 10 मिलीमीटर के होते हैं. ऐसे छाले होने पर यह 10 से 15 दिन के भीतर अपने आप खत्म हो जाते हैं. लेकिन ऐसे छाले में भी आपको खाने में थोड़ी जलन हो सकती हैं. छोटे छाले खत्म हो जाने के बाद इसके निशान पूर्ण रूप से मिट जाते हैं.

बड़े छाले

बड़े छाले छोटे छालो से काफी अधिक मोटे और गहरे होते हैं. जो हमे काफी अधिक पीड़ा देने वाले होते हैं. यह छाले चौड़े होने के साथ गहरे भी होते हैं. ऐसे बड़े छाले होने के बाद इसको ठीक होने में एक महीने से भी अधिक दिन का समय लगता हैं. लेकिन बड़े छाले मिटने के बाद भी इसके निशान बने रहते हैं.

हेरपेटिफार्म छाले

हेरपेटिफार्म छाले छोटे-छोटे छालो का समूह होता हैं. ऐसे छाले आपके मुंह में 100 से भी अधिक होते हैं. यह छाले वैसे तो काफी छोटे होते हैं. लेकिन समूह में होने की वजह से काफी पीड़ा देने वाले होते हैं. यह छाले ठीक होने के बाद इसके निशान भी तुरंत हट जाते हैं. ऐसे छाले होने के बाद सप्ताह या दो सप्ताह के भीतर खत्म हो जाते हैं.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info